रांची, मार्च 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) ने वीमेन सेल और पाथकाइंड लैब्स के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को महिला स्वास्थ्य पर एक वार्ता और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। वक्ता डॉ शशि याशी ने महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर बात की। कार्यक्रम में प्राचार्य फादर डॉ रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, उप-प्राचार्य फादर डॉ अरुण अजय मिंज, वीमेन सेल की समन्वयक डॉ अनुपमा भार्गव, डॉ प्रिया श्रीवास्तव समेत 200 विद्यार्थियों के साथ एनसीसी कैडेट उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.