रांची, मार्च 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के जूलॉजी विभाग की ईको टास्क फोर्स ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) के सहयोग से बुधवार को विश्व गौरैया दिवस और अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया। इसमें डॉ अमित कुमार (सहायक निदेशक, विधि विज्ञान एवं प्रयोगशाला निदेशालय, होटवार) का व्याख्यान आयोजित किया गया। उन्होंने पक्षियों और उनकी वर्तमान संरक्षण स्थिति पर अपने विचार साझा किए। प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, उप-प्राचार्य डॉ फादर अजय मिंज और डॉ फादर प्रभात केनेडी सोरेंग ने भी अपने विचार साझा किए। मौके पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें पक्षियों का घोंसला निर्माण, कविता पाठ और प्रश्नोत्तरी शामिल थी। आयोजन जूलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ भारती सिंह रायपत के मार्गदर्शन और पर्यावरण विज्ञान विभाग...