लातेहार, जनवरी 24 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज (ऑटोनोमस) महुआडांड़ में ऑटोनोमस का दर्जा प्राप्त होने के उपरांत स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा संचालन के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सघन निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी। परीक्षा कक्षों में वीक्षकों की सतत उपस्थिति रही तथा प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच के उपरांत ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण से लेकर उनके संग्रह तक की समस्त प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हुई। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोस ने सफल परीक्षा आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऑटोनोमस प्राप्ति के बाद आयोजित यह प्रथम सेमेस्टर परीक्षा महाविद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.