रांची, मार्च 12 -- रांची। संत जेवियर्स कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में 'कंडिशन्ड या कॉन्सियस' विषय पर टॉक सेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय कुमार सिन्हा और प्रो. इवाना चक्रवर्ती ने महिलाओं के विकल्पों, सामाजिक परिस्थितियों और जागरुकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने छात्रों को लैंगिक समानता और संवेदनशील समाज निर्माण के लिए प्रेरित किया। डॉ. अनिर्बान गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित सत्र का संचालन ऋचा, सिदरा, अंशी, बुलबुल और प्रियंका ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.