रांची, जुलाई 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में मंगलवार को जियोपॉलिमर रिसर्च लैब का उद्घाटन किया गया। यह प्रयोगशाला पर्यावरण अनुकूल व कम-कार्बन निर्माण सामग्री के विकास के लिए अनुप्रयुक्त शोध को बढ़ावा देगी। कॉलेज ने इसे संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप अपनी हरित पहलों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। लैब का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने किया। मौके पर रजिस्ट्रार फादर डॉ प्रभात कैनेडी सोरेंग, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ भारती सिंह रायपत, डॉ रितेश शुक्ला, डॉ शिव शंकर सहित शिक्षक, विद्यार्थी व कर्मचारी उपस्थित थे。

कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की सीड-मनी शोध परियोजना पर प्रस्तुति दी गई। परियोजना की प्रधान अन्वेषक डॉ प्रिया श्रीवास्तव व सह-अन्वेषक डॉ दीपेंद्...