रांची, जून 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड एनसीसी बटालियन द्वारा संत जेवियर्स कॉलेज में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। कैंप की शुरुआत बुधवार को हुई। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कैंप संतालित किया जा रहा है। कैंप का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करना है। शिविर के दौरान कैडेटों को एनसीसी से संबंधित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से पैदल ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण एवं फायरिंग, मानचित्र पठन तथा बाधा दौड़ आदि शामिल होंगे। शिविर में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। कर्नल संतोष कुमार ने कहा कि यह शिविर कैडेटों को नेतृत्व क...