दुमका, अप्रैल 10 -- संथाल परगना क्षेत्र के उच्च शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में संत जेवियर्स कॉलेज दुमका को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा स्वायत्त (ऑटोनोमस) महाविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय यूजीसी की 19 मार्च को आयोजित बैठक में लिया गया जिसे क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। यूजीसी के संयुक्त सचिव डॉ. आर. मनोज कुमार द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय, दुमका से संबद्ध यह महाविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 2030-31 तक, कुल पांच वर्षों की अवधि के लिए स्वायत्त रहेगा। यह सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय, दुमका का पहला ऑटोनोमस महाविद्यालय बन गया है। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के अंतर्गत किसी ...