रांची, नवम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी, आईक्यूएसी, एनएसएस की ओर से रिम्स के सहयोग से शनिवार को एनसीसी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक कैडेट और विद्यार्थी शामिल हुए, कुल 115 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम एएनओ कैप्टन डॉ प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में फादर डॉ प्रभात केनेडी सोरेन ने रक्तदान को करुणा और मानवता का जीवनदायी कार्य बताते हुए कहा कि रक्तदान किसी व्यक्ति को जीवन, आशा और दूसरा अवसर प्रदान करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.