संत जेवियर्स कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने लगाए पौधे
रांची, जून 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज की एनसीसी इकाई ने आईक्यूएसी की मदद से शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान चलाया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनका उत्साहवर्द्धन करने के लिए सूबेदार मेजर कृष्ण देव और अन्य पीआई स्टाफ सहित कैप्टन डॉ प्रिया श्रीवास्तव मौजूद थीं। उन्होंने प्रकृति से पुनः जुड़ने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि पौधरोपण जैसा सरल कार्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली हो सकता है। उन्होंने बताया कि वनीकरण जलवायु परिवर्तन से निपटने, पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- हरियाली सकारात्मक ऊर्जा का करती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.