रांची, अप्रैल 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में सक्रिय पहल करते हुए संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 सीओवाई एनसीसी इकाई ने लायंस क्लब ऑफ रांची सिटी के सहयोग से रविवार को पौधरोपण किया गया। उद्देश्य वृक्षों के महत्व के प्रति जागरुकता फैलाना, हरित आवरण को बढ़ाना और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में 80 एनसीसी कैडेटों के साथ लायंस क्लब ऑफ रांची के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। इस पहल के माध्यम से कैडेटों को स्वच्छ व हरित पर्यावरण के निर्माण में एक अनुशासित नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारी के प्रति संवेदनशील बनाया गया। यह पौधरोपण अभियान एएनओ कैप्टन डॉ प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.