बोकारो, अगस्त 11 -- संत ज़ेवियर्स स्कूल में मंगलवार को सीआईएससीई रीजनल एथलेटिक मीट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में रांची, पटना, भागलपुर, देवघर और धनबाद ज़ोन के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन के साथ ही विद्यालय परिसर खेल भावना और प्रतिस्पर्धा के उत्साह से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न ज़ोन से आए खिलाड़ियों के स्वागत एवं आकर्षक मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद सीआईएससीई का ध्वज फहराया गया तथा टॉर्च रिले का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र आयुष राज ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई। विद्यालय के प्राचार्य सह मुख्य अतिथि फादर अरुण मिंज ने स्वागत भाषण देते हुए प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर दीपक चौधरी, देबाशीष गुप्ता, सिस्टर सुनीता, सिस...