बोकारो, जुलाई 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। संत ज़ेवियर्स विद्यालय में हज़ारीबाग प्रांत की नाबालिगों एवं संवेदनशील वयस्कों को यौन शोषण और यौन उत्पीड़न से संरक्षण नीति के अंतर्गत शनिवार को पुनर्नवीकरण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मसी मार्शल स्कूल पतकी, मसी मार्शल स्कूल कंजरकिलो तथा एसएमएस मंझलाडीह के शिक्षकों ने भी भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों और कर्मचारियों को बाल संरक्षण संबंधी नीतियों, कानूनी प्रावधानों तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक विद्यालयी वातावरण के निर्माण के प्रति पुनः जागरूक और उत्तरदायी बनाना था। सत्र का संचालन हज़ारीबाग प्रांत के विधिक सलाहकार फादर सैजू थॉमस ने किया। उन्होंने बाल संरक्षण नीति की आवश्यकता, बच्चों के अधिकार, यौन शोषण एवं उत्पीड़न की रोकथाम, संभावित जोखिमों की पहचान, शिकायत एवं रिपोर्टिंग प्...