फतेहपुर, अप्रैल 11 -- जहानाबाद। समाजवादी पार्टी के मिशन 2027 को लेकर शनिवार दोपहर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में संत जन जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृंदावन से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी सत्यात्मानन्द जी महाराज ने लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवा और पार्टी की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने 1041 बहन-बेटियों के विवाह संपन्न कराए हैं, जिनमें 87 मुस्लिम बहनों के निकाह भी शामिल हैं। उन्होंने देश में बूचड़खानों के मुद्दे की बात करते हुए कहा कि वर्तमान में करीब 38 हजार बूचड़खाने संचालित हैं, जिनमें 60 फीसदी हिन्दू समाज के लोगों के हैं। स्वामी सत्यात्मानन्द जी ने खुद को समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि वह वोट मांगने नहीं आए हैं। एक संन्यासी के रूप में संकल्प लेते हैं कि जब तक अखिलेश...