मेरठ, अप्रैल 8 -- बाबा मनोहर नाथ मंदिर में महामंडलेश्वर गुरु मां नीलिमानंद महाराज के सानिध्य में बुधवार को भक्तमाल कथा का आयोजन किया। जिसमें कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त त्रिवेदी ने महाराष्ट्र की महान वारकरी संत जनाबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। जनाबाई का प्रसंग को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया। कथा बताया कि संत जनाबाई भगवान विट्ठल विष्णु की अनन्य भक्त थीं। वह संत नामदेव के घर दासी के रूप में रहते हुए भी अपनी निस्वार्थ सेवा और भक्ति से उच्च आध्यात्मिक स्तर पर पहुंचीं। उनके द्वारा रचित अभंग भक्ति गीत आज भी भक्तों को ईश्वर भक्ति की प्रेरणा देते हैं।कहा कि भगवान विट्ठल स्वयं उनकी सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर उनके घर के कार्यों जैसे चक्की पीसना और कपड़े धोन में सहयोग करते थे। मौके पर विघ्नेश शर्मा, व...