संत छावनी आश्रम में योगाभ्यास, योग से निरोग का संदेश
औरंगाबाद, जून 22 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा संडा मंडल का आयोजन, कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प अंबा, संवाद सूत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा संडा मंडल की ओर से रविवार को संत छावनी आश्रम में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस दौरान विजय सिंह ने अनुलोम-विलोम, वज्रासन और सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाकर सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- महाराजा जरासंध स्टेडियम में योगाभ्यास कर निरोग रहने का दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.