संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल में समर कैंप
रांची, मई 20 -- रांची। संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल, एदलहातू में बुधवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। छात्रों ने कैंप में पेंटिंग, ड्राइंग, नृत्य, गायन, योग, मेडिटेशन के साथ-साथ फन गेम्स में उत्साह के साथ भाग लिया। समापन पर बेहतर करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मिस समर कैंप अदिति कुमारी एवं मिस्टर समर कैंप नीतीश तथागत बने। फाउंडर डायरेक्टर सह प्राचार्या डॉ सुषमा केरकेट्टा ने कहा कि हमें अपने जीवन में बहुत सारे काम करने हैं, लेकिन सबसे बड़ा काम अपने जीवन की खुशियां ढूंढना और खुशियां मनाना है। यह भी पढ़ें- नन्हे-मुन्नों ने कैनवास पर बिखेरे यादों के रंग यह भी पढ़ें- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कदमा शाखा समर कैंप का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.