सहारनपुर, मई 3 -- गुरु रविदास की अमृत कथा सुनने के लिए प्रत्येक दिन रविदास मार्ग (जाटव नगर) स्थित महामल देवता मंदिर में अनुयायी पहुंच रहे हैं। इस दौरान कथावाचक कपिल गोडिया ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने मन चंगा तो कठौती में गंगा का लोगों को अमर संदेश दिया। कथा का श्रवण कराते हुए कथावाचक कपिल गोडिया ने कहा कि गुरु रविदास ने सामाजिक परिवर्तन, मानवीय मूल्यों को अपनाने और उसके विकास के लिए लोगों में अलख जगाई, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि यही कारण है कि आज हर जगह बड़ी सख्यां में उनके अनुयायी हैं। यह भी पढ़ें- गृहस्थ जीवन में रहकर भी ईश्वर को प्राप्त करने की संत रविदासजी ने दी शिक्षा : कपिल गोडिया कथावाचक ने बताया कि लोक मान्यताओं के अनुसार वाराणसी (काशी) शुरु से ही ज्ञान और मोक्ष की नगरी रही है। राजा बनारस ने काशी के ...