बिजनौर, अगस्त 12 -- धूमधाम से निकली संत गुरु रविदास जी की पावन कलश वंदन यात्रा। मोहल्ला लाल सराय ग्राम धरमपुर ग्राम बदल्लोपुर ग्राम मट्ठेरी एवं मोहल्ला चौधराना मैं निकली संत गुरु रविदास जी की पावन कलश वंदन यात्रा।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक रोहित रवि ने बताया की संत गुरु रविदास जी के 650 वे जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी समरसता दिवस के रूप में मना रही है तथा 29 जुलाई से फरवरी 2027 गुरु रविदास जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं जिस के निमित्त नगीना विधानसभा के गांव एवं नगर के रविदास मंदिरों में गुरु रविदास जन्म भूमि की पावन मिट्टी का यह कलश यात्रा के माध्यम से ले जाया जा रहा है एवं जो लोग काशी नहीं जा पाते हैं उन्हें उनके गांव में ही इस पावन कलश को नमन करने का अवसर योगी जी एवं मोदी जी ने दिया है। यह भी ...