लोहरदगा, दिसम्बर 20 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय धोबी महासंघ कुड़ू प्रखंड इकाई के तत्वावधान में शनिवार को रामनगर धोबी टोला कुड़ू सहित ककरगढ़, सलगी, सुंदरू, पंडरा, ओपा समेत विभिन्न गांवों में स्वच्छता के प्रतीक एवं धोबी समाज के गुरुदेव संत गाडगे महाराज की 69वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि संत गाडगे महाराज व्यक्ति नहीं बल्कि एक महान विचारधारा थे। उन्होंने जीवन भर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकार और न्याय के लिए संघर्ष किया तथा शिक्षा, संगठन और जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम को प्रदेश नेत...