बदायूं, फरवरी 25 -- बदायूं। शहर के मोहल्ला नेकपुर में महान समाज सुधारक, अंधविश्वास के विरुद्ध व्यापक जन-जागरण की ज्योति प्रज्वलित करने वाले संत गाडगे महाराज की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि समाज के लिए उनका समर्पण और त्याग सदैव प्रेरणादायी रहेगा। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक बुधपाल सागर, शारदेंदु पाठक, डॉ. अरुण प्रकाश, जयपाल दिवाकर, श्याम पाल दिवाकर, सुखदेव वर्मा, भान पाल दिवाकर, भगवान सिंह वर्मा, कुलदीप दिवाकर, नरेंद्र दिवाकर, रामज़ीमल, नीरज दिवाकर, चीनी मिल के डायरेक्टर अर्चित शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...