मुरादाबाद, फरवरी 23 -- महान समाज सुधारक एवं संत परंपरा के अग्रदूत बाबा संत गाडगे महाराज की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने संपूर्ण जीवन समाज सेवा, स्वच्छता अभियान, अंधविश्वास उन्मूलन और जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया। संत गाडगे महाराज का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। डॉ. एच. एन. प्रसाद, कोषाध्यक्ष मलखान सिंह, जय प्रकाश सिंह, परजीत सिंह, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.