रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली। राष्ट्र संत गाडगे स्वच्छता अभियान के जनक गाडगे बाबा की जयंती पर डीएम आवास स्थित गाडगे प्रतिमा पर संत गाडगे भीम क्रांति विचार महासभा भारत के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सभी ने बाबा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द चौधरी नें कहा कि बाबा संत गाडगे के विचार मानवता और इंसानियत से परिपूर्ण थे उनका जीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों पाखंडवाद, अंधविश्वास, गरीबी, शोषण, जीव बलि के घोर विरोधी थी। भारत सरकार बाबा को भरत रत्न से सम्मानित करें। इस मौके पर एडवोकेट राजेन्द्र यादव, एडवोकेट विश्वास दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.