अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, संवाददाता। संत गाडगे महाराज शिक्षा समिति द्वारा धोबी समाज की एक बैठक डोरी नगर स्थित एड. सोमवीर सिंह के आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रेम प्रकाश दिवाकर ने की। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया। कौशल दिवाकर ने समिति में युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे संगठन में नई ऊर्जा और नए विचारों का संचार होगा। प्रेम प्रकाश दिवाकर ने कहा कि संगठन की मजबूती जन-जन की भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सामाजिक कार्यों के लिए स्वेच्छा से धन एकत्र करने पर बल देते हुए निर्धन छात्रों की सहायता, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग और हर घर से एक सदस्य जोड़ने का आह्वान किया। बालेश्वर वर्मा ने कहा कि जहां पारदर्शिता होती है, वहीं विश्वास प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.