शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- थाना रोजा क्षेत्र के पट्टी बहादुरपुर स्थित संत गाडगे सेवा आश्रम में संत गाडगे जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्थापक अध्यक्ष विशुन दयाल कनौजिया और महंत कल्याण दास ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। वक्ताओं ने संत गाडगे के स्वच्छता, शिक्षा और मानव सेवा संबंधी योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आश्रम परिसर में धर्मशाला निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बताया गया कि अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों के ठहरने के लिए स्थायी व्यवस्था जरूरी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुआलाल वर्मा द्वारा निर्माण कार्य की शुरुआत की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर प्रधान रामलड़ैते वर्मा सहित कई अनुयायी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.