कौशाम्बी, फरवरी 24 -- नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के वार्ड नौ चंद्रशेखर आजाद नगर में संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वीं जयंती उनके अनुयाइयों द्वारा श्रद्धा, उत्साह और गरिमामयी वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति ने कहा कि संत गाडगे बाबा केवल आध्यात्मिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक सुधार के प्रखर प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि वह बाबा के त्याग, सेवा और सामाजिक समर्पण के आदर्शों को अपनाकर समाज को नई और सकारात्मक दिशा दें। इस अवसर पर संजय सरोज, रामबहोरी चौधरी, सत्येंद्र रैना, राजेश बघेल और फूलचंद्र रैना सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने बाबा के चित्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.