लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ। संत गाडगे अंबेडकर महासभा ने संत गाडगे महाराज की 150 वीं जयंती धूमधाम से मनायी। पक्का पुल स्थित संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केक काटकर लोगों ने जन्म दिवस मनाया और भंडारे आयोजित हुआ। समारोह में समाज की महिलाओं को साड़ी दी गई। संगठन के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि संत गाडगे स्वच्छता के जनक थे। उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। इस मौके पर संगठन के संरक्षक राम अवतार कनौजिया, महामंत्री यशपाल,राजू कन्नौजिया, उमेश,विनोद कनौजिया, विनय चौधरी, राजकुमार, रानी कनौजिया, अवनीश कनौजिया समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.