मैनपुरी, फरवरी 24 -- नगर के नगला पजाबा स्थित संत गाडगे धर्मशाला पर स्वच्छता के जनक शिक्षा संत गाडगे महाराज की 150 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत गाडगे मानवोत्थान सेवा समिति के संरक्षक इंजीनियर रक्षपाल सिंह ने की। कार्यक्रम में दिवाकर समाज के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश दिवाकर ने कहा कि समाज को एकत्रित व संगठित रहने के लिए किसी न किसी आधार की आवश्यकता होती है। दिवाकर समाज बड़ा ही सौभाग्यशाली है, जिसे संत गाडगे का सानिध्य मिला है। इंजीनियर रक्षपाल सिंह ने कहा कि समाज संत गाडगे की 150 वीं जयंती मना रहा है। हम सभी को संगठित होकर कार्य करना पड़ेगा। यह सीख भी हमें संत गाडगे महाराज ने अपने कार्यों द्वारा दी है। रामकुमार ने कहा कि हमारे समाज को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। अंत में संत गाडगे मानवोत्थान सेवा समिति के सचिव अजय कुमार सेवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.