नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली भाजपा कार्यालय में महाराष्ट्र के लोकप्रिय संत गडगे महाराज की 150वीं जन्म जयंती पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को अनेक ऐसे समाज सुधारक देने का सौभाग्य प्राप्त है, जिन्होंने समाज को सोच परिवर्तन की दिशा दी। इसी शृंखला में संत गडगे महाराज का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र के गांव-गांव तक स्वच्छता व शिक्षा का प्रचार प्रसार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.