सीवान, मार्च 28 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड के बहियारा चंवर के घने जंगलों के बीच स्थित मठ में रामनवमी के अवसर पर संत गंगा दास उर्फ श्री जंगली बाबा महाराज (मुंजिया बाबा) की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दूर-दूर से संतों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। उनके परम शिष्य श्री अवधदास जी ने बताया कि वे करीब 20 वर्ष की आयु से ही गुरु जी के सानिध्य में रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जंगली बाबा एक महान तपस्वी और सिद्ध संत थे, जिनकी कृपा से आज भी यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिष्य अवधदास जी ने बताया कि गुरु जी ने अष्टमी के दिन शरीर त्याग किया था। चैत नवमी को उन्हें समाधि दी गई थी। तभ से हर वर्ष चैत नवमी के दिन गुरु जी की पुण्यतिथि बड़े हीं धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। करीब 100 वर्ष की आयु पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.