हजारीबाग, जुलाई 24 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि संत कोलंबा कॉलेज में इग्नू अध्ययन केंद्र में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र छात्राएं स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट में नामांकन ले सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए केंद्र के समन्वयक डॉ सोमक विश्वास ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दी गई है।विद्यार्थी इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना नामांकन ले सकते हैं। संत कोलंबा महाविद्यालय का केंद्र कोड 0528 है। इसके अतिरिक्त पूर्व के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रम में नामांकित शिक्षार्थी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में अपना रि-रजिस्ट्रेशन भी इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 जुलाई तक करा सकते हैं। ज्ञात हो कि संत कोलंबा बिहार एवं झारखंड का एकमात्र इग्नू का अध्ययन केंद्र है जहा...