हजारीबाग, दिसम्बर 18 -- हजारीबागए हमारे प्रतिनिधि संत कोलम्बा महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 संपन्न हुई। बुधवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के के बाद समापन समारोह का आयोजन हआ। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण सत्र का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। डॉ पार्वती कच्छप, डॉ कृष्णा कुमारी, डॉ सन्ध्या बारला, डॉ कोमल बारजो, सुधा कुमारी, ज्योति कुमारी, डॉ सपना कुमारी ने पुरस्कार वितरण में सहयोग प्रदान किया। 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में रखा आर्याश्री भारती, बीसीए प्रथम, मनीषा कुमारी, रसायनशास्त्र विभाग द्वितीय, बन्दना कुमारी, राजनीति विज्ञान विभाग तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग में विभा कुमारी, भूगोल विभाग प्रथम स्थान, कोमल सिन्हा इतिहास विभाग द्वितीय स...