संत कोलंबा कॉलेज में डॉ. जमाल अहमद ने दिया योगदान
हजारीबाग, अगस्त 13 -- हजारीबाग,वरीय संवाददाता । झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. जमाल अहमद ने अपने मूल संस्थान संत कोलंबा कॉलेज में दोबारा कार्यभार ग्रहण किया। 2021 में जेपीएससी सदस्य के रूप में मनोनयन के बाद उन्हें 1 सितंबर 2021 को कॉलेज से विरमित किया गया था। आयोग में कार्यकाल पूरा करने के बाद इस्तीफा देकर उन्होंने फिर अध्यापन कार्य संभाला। प्राचार्य डॉ. बिमल रेवन समेत शिक्षकों व कर्मचारियों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.