हजारीबाग, जुलाई 30 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। संत कोलम्बा कॉलेज के संस्कृत विभाग में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कोलम्बा महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुबोध कुमार साहू ने किया । मौके पर हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ भुनेश्वर महतो ने कहा कि आज के समय में आरुणि जैसी एवं एकलव्य के जैसा गुरु भक्ति होनी आवश्यक है। अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ देवेन्द्र प्रसाद ने कहा कि गुरु की महत्ता सर्वदा सर्वकाल में ही अचल है। एनसीसी विभाग के अध्यक्ष डॉ शत्रुघ्न पाण्डेय ने गुरु,शिक्षक, एवं अध्यापक में अंतर स्पष्ट करते हुए गुरु के विभिन्न स्वरूपों की चर्चा की। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: वेदव्यास जयंती से गुरु पूर्णिमा पर गुंजे भक्ति भाव के स्वर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए...