रांची, अप्रैल 16 -- रातू, प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्र में संत कोलंबा स्कूल मुरगु ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से क्षेत्र में गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किया है। स्कूल के टॉपर में पियूष कुमार ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दिव्यांका कुमारी, अंजलि चेतन और पायल कुमारी ने 92% अंक प्राप्त द्वितीय स्थान और अंशुमान मिश्रा और बिंदिया रानी ने 90% अंक प्राप्त किया है। विद्यालय के सभी 78 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य अभिनव आर्य ने कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर गर्व है। मैं अपने समर्पित शिक्षकों और सहयोगी अभिभावकों का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके मार्गदर्शन और समर्थन से यह सफलता संभव हो पाई है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं...