गाजीपुर, अप्रैल 26 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर बघाई में आयोजित सात दिवसीय 'श्रीमद् भागवत सद्भावना सत्संग ज्ञानयज्ञ' के छठवें दिन विभिन्न तीर्थं स्थलों से पधारे संतों ने अपने-अपने सत्संग विचार रखे। अखिल भारतीय आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सत्संग में दिल्ली से पधारे मानव उत्थान सेवा समिति के केंद्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद ने सत्संग और संतों की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ज़ब सच्चे संत मिलेंगे तभी हम भगवान को पहचान पाएंगे। सच्चे संत की शरण में आने पर ही व्यक्ति को अपने घट के अंदर विराजमान भगवान का दर्शन हो पाएगा। कुशीनगर से आई पूज्य महात्मा प्रज्ञा बाई ने कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली है कि इतने संतों का दर्शन और सत्संग प्राप्त हो रहा है। दिल्ली से पधारे महात्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.