औरंगाबाद, मार्च 22 -- कुटुंबा प्रखंड के पिपरा बगाही-सांड़ी स्थित बतरे नदी तट पर जनसहयोग से भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण कराया गया है, जो संत आशीष कुमार बापू की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम माना जा रहा है और अब यह स्थल तेजी से आकर्षक रूप ले रहा है। मंदिर परिसर के आसपास नवग्रह वन विकसित किया गया है, जबकि अविरल जलस्रोत के आधार पर सरोवर निर्माण की योजना भी बनाई गई है, जिससे क्षेत्र की सुंदरता और बढ़ेगी तथा भविष्य में इसके पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2016 में पिपरा स्थित देवी मंदिर के पांचवें वार्षिकोत्सव के दौरान जलभरी के लिए नदी में पानी नहीं था, तभी कार्यक्रम में पहुंचे संत आशीष कुमार बापू ने नदी तट पर एक स्थान चिन्हित कर गड्ढा खोदने का सुझाव दिया, जहां खुदाई करते ही जलस्रोत फूट पड़ा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.