संत कबीर वचन वंश की ओर से संत सम्मेलन
बोकारो, जुलाई 23 -- संत कबीर वचन वंश की ओर से बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन समीप बुधवार को संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां झारखंड सहित बिहार एवं पश्चिम बंगाल से अनेक कबीर पंथ के संत शामिल हुए। बिहार के समस्तीपुर से आये आचार्य मोहन सुरेश साहेब ने कहा कि आजकल अधिकतर लोग अंधविश्वास एवं लोभ लालच में फंसते जा रहे हैं। जाति धर्म के नाम पर झगड़े कर रहे हैं। मांस, मछली व नशीले पदार्थों का सेवन कर लोग अपना मुख्य उद्देश्य मानव सेवा को भूलते जा रहे हैं। बुजुर्ग माता पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। मन को जिसने अपने कब्जे में कर लिया वही सबसे बड़ा धर्मात्मा व धनी है। सत्संग से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। दरभंगा से रामचंद्र साहब, ज्ञानी दास, सिलीगुड़ी से महेश लाल बचन दास, अशोक दास, महेश महात्मा, गोपाल दास, कैलाश दास, कंचन दासिन, बेगूसराय से बुदगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.