संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार के लिए 18 जून तक करें आवेदन
कानपुर, मई 12 -- कानपुर। संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव के बुनकर अपना आवेदन पत्र विभागीय पोर्टल हैंडलूम डॉट यूपीएसडीसी डॉट जीओवी डॉट इन पर 18 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। सहायक आयुक्त हथकरघा कानपुर परिक्षेत्र ने बताया कि आवेदन के लिए चार श्रेणियों में मांगे गए हैं। श्रेणी-1 में साड़ी, ब्रोकेड, ड्रेस मटीरियल, श्रेणी-2 में सूती दरी, वूलेन दरी, आसनी व दरेट, श्रेणी-3 में बेडशीट, बेड कवर, होम फर्निशिंग और श्रेणी-4 में स्टोल, स्कार्फ व गमछा है। पुरस्कार का चयन जिलाधिकारी कानपुर नगर की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। परिक्षेत्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 20,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 10,000 रुपये का चेक, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.