मुजफ्फर नगर, जून 13 -- मुजफ्फरनगर। वीरांगना झलकारी बाई कोरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कोरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर 29 जून ज्येष्ठ मास पूर्णिमा को संत शिरोमणि कबीर साहब के प्रकटोत्सव पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा संत कबीर साहब महान समाज सुधारक और मानवता व समानता के संदेशवाहक थे, जिनके देश भर में करोड़ों अनुयायी हैं। संत रविदास, गुरु नानक देव और परशुराम जयंती की तरह कबीर जयंती पर भी अवकाश होना चाहिए, जो कि लंबे समय से लंबित मांग है। इस अवसर पर श्यामवीर कोरी, अभिषेक कोरी, वेदपाल भूईयार, कुलदीप कोरी, हर्ष कोरी, राजकुमार कोरी, अनिल कुमार, अतुल कोरी आदि सदस्य उपस्थित रेहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...