समस्तीपुर, मार्च 1 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत कबीर कॉलेज के समीप रविवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान कोरबद्धा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (35) के रूप में की गई है। वह कचहरी में मुंशी के तौर पर कार्यरत था और दोपहर में शहर से अपने घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलेज के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया, हालांकि बताया जा रहा है कि उसे भी चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.