मधुबनी, अप्रैल 8 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड के करहारा गांव में भारतीय कबीर धर्म परिषद के तत्वावधान में दो दिवसीय सद्गुरु कबीर सद्ज्ञान महायज्ञ सह कबीर लीला की भव्य शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार देर शाम आठ बजे रोसड़ा से पधारे महान संत आचार्य सुरेश साहेब ने अन्य संत-महात्मा की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर महात्मा कबीर के अनुयायी प्रख्यात संत आचार्य सुरेश साहेब ने प्रवचन में कहा कि संत कबीर की वाणी मानव विकास का प्रकाश स्तंभ व मानव एकता का अनूठा संगम भी है। महात्मा कबीर के अनुसार पवित्र भावना से किया गया हर कर्म ही पूजा है। संत कबीर की वाणी आने वाले हिंदुस्तान का सपना है। आचार्य सुरेश साहेब ने कहा कि मानव धर्म ही सभी धर्मों का सार है। वेदव्यास ने भी मानवता को सर्वोच्च स्थान दिए हैं। मानव जाति धर्म से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.