हजारीबाग, जून 30 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। स्थानीय स्वर्ण जयंती पार्क स्थित सागर भक्ति संगम के तत्वावधान में संत कबीरदास की 628वीं जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संजय खत्री एवं सतीश होरा ने कबीर के दोहों के गायन से की। अध्यक्षता संयोजक केसी मेहरोत्रा ने की। उन्होंने कबीरदास के जीवन, विचारों और उनके दोहों की गहराई पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वीरेंद्र जायसवाल, अखिलेश्वर प्रसाद, इंद्र सोनी, मनीष होरा, पप्पूजी, विजय अकेला, सुरेश मिस्त्री , महेंद्र प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कबीर की वाणी सामाजिक समरसता की सबसे बड़ी प्रेरणा यह भी पढ़ें- कबीर को सिर्फ पढ़ने की नहीं, गुनने की भी जरूरत...