कन्नौज, जनवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के अस्पताल रोड चौराहे के निकट स्थित प्रसिद्ध शनि देव मंदिर के पीछे चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का चतुर्थ दिवस बड़ी ही श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कथा व्यास हरिओम दास श्रीवैष्णव जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य लीला का अत्यंत विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रोताओं को भगवान विष्णु के अवतार स्वरूप श्रीकृष्ण के मथुरा में देवकी-वासुदेव के पुत्र रूप में जन्म, कंस के अत्याचार से रक्षा तथा गोपियों-ग्वालों के बीच बाल लीलाओं के बारे में भावपूर्ण ढंग से बताया। कथा के दौरान पूरा परिसर भक्ति रस में डूबा हुआ था, भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के अंत में परीक्षित डॉ.मयंक सक्सेना एडवोकेट व गीता सक्सेना ने बड़ी श्रद्धा के साथ आरती उतारी। स्थानीय श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.