संत एल्यूशियस गोंजागा का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
बोकारो, जून 22 -- संत जेवियर्स स्कूल में सोमवार को संत एल्यूशियस गोंजागा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना से हुई, जिसमें सभी के सुख, शांति और उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से आशीर्वाद की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य फादर अरुण मिंज ने संत एल्यूशियस गोंजागा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत कर संत एल्यूशियस के प्रेरणादायी जीवन, त्याग, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों को सजीव रूप में दर्शाया। नाटिका ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को उनके आदर्शों से प्रेरित किया। अपने संबोधन में प्राचार्य फादर अरुण मिंज ने कहा कि संत एल्यूशियस गोंजागा का जीवन पवित्रता, अनुशासन, सेवा-भाव और ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.