रांची, जनवरी 20 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी स्थित संत एग्नेश बालिका उच्च और मध्य विद्यालय के 110वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को तीन स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा की अगुवाई सीएनआई चर्च के मुख्य पुरोहित जीजे विल्सन कर रहे थे। शोभायात्रा संत एग्नेश बालिका मध्य विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर संत एग्नेश बालिका उच्च विद्यालय होते हुए सीएनआई चर्च प्रांगण पहुंची। इसके बाद सामूहिक भजन, पाप अंगीकार, गीत, पहला पाठ वचन और पवित्र उपदेश सहित कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए। शोभायात्रा में उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्मिता बाला कुजूर, मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा मिंज, विद्यालय के सचिव अनिल तिर्की, अनूप कुजूर, इटकी पेरिस के सदस्य सहित संत स्टेफन विद्यालय और संत एग्नेश उच्च और मध्य विद्यालय के सैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.