धनबाद, जनवरी 1 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। संत एंथोनी चर्च में बुधवार की शाम वर्ष-2025 के लिए धन्यवाद मिस्सा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मसीही धर्मावलंबियों ने भाग लिया। मौके पर पूरे वर्ष दी गई प्रत्येक आशीष के लिए ईश्वर की स्तुति गाते हुए उन्हें तहे दिल से धन्यवाद दिया गया। धन्यवाद प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें वर्ष-2025 की आशीष व तमाम घटनाओं के लिए ईश्वर के प्रति कृतज्ञता जताई गई। प्रार्थना सभा का संचालन शिलांग से आए फादर सुनील बरला ने किया। फादर सुनील बरला ने उपदेश में कहा कि प्रत्येक वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को पूरे विश्व भर में विभिन्न समुदाय प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं, जहां सभी लोग एक साथ परमेश्वर की स्तुति महिमा कर उन्हें धन्यवाद देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.