हल्द्वानी, मार्च 24 -- नैनीताल। संत एंथोनी इंटर कॉलेज ज्योलिकोट में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिसकी अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ फादर डेरिक पिंटो, मुख्य अतिथि शशांक पॉल, प्रबंधक मार्सेलिना, प्रधानाचार्या सिस्टर शोभा, सिस्टर सीमा तथा विशिष्ट अतिथि अनीता तोमर और दीपाली सुरेंद्र की ओर से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों ने नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण दीक्षांत परेड रही, जिसमें बच्चे ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहनकर मंच पर पहुंचे। सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए, जबकि कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.