नैनीताल, मार्च 24 -- नैनीताल। सेंट एंथोनी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज ज्योलीकोट में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ फादर डेरिक पिंटो, मुख्य अतिथि शशांक पॉल, प्रबंधक मार्सेलिना, प्रधानाचार्य सिस्टर शोभा, सिस्टर सीमा, अनीता तोमर और दीपाली सुरेंद्र ने किया। नन्हे विद्यार्थियों ने नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण दीक्षांत परेड रही। कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार दिए गए। यहां शिक्षिका कनिका पॉल, एंजेल, आराध्या रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...