लातेहार, जुलाई 31 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत इग्नासियुस लोयोला दिवस के अवसर पर संत जेवियर उच्च विद्यालय, गोठगांव में गुरूवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 72 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न ऐतिहासिक, सामाजिक एवं प्रेरणादायी पात्रों की आकर्षक वेशभूषा धारण कर अपनी रचनात्मकता, अभिनय क्षमता और कलात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। प्रतियोगिता का मूल्यांकन फादर समीर तिग्गा, सर रूहामा एवं सिस्टर यूजिनियस ने किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- क्रिस्टल जुबली सह लोयोला दिवस पर ...