रांची, अप्रैल 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ कामिल बुल्के पथ स्थित संत अलोइस स्कूल में मंगलवार को संत लुईस मेरी डी माउंटफोर्ट का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र मिस्सा अनुष्ठान से हुई। धर्मविधि संत अलबर्ट कॉलेज के प्रोफेसर फादर प्रफुल बाड़ा ने पूरी कराई। उन्होंने कहा कि संत लुईस हमसभी के लिए प्रेरणा के महान स्रोत हैं। उनका जीवन ईश्वर-केंद्रित था, जिसमें उन्होंने ईश्वर को सर्वोच्च स्थान दिया। वे माता मरियम के प्रति विशेष भक्ति रखते थे और गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति असीम प्रेम और सेवा भाव रखते थे। मिस्सा के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुई। इसी क्रम में ब्रदर अल्फोंस टोप्पो ने माउंटफोर्ट के जीवन मूल्यों व योगदानों की चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन अंकित रूबी कुल्लू व अमृता तिर्की ने की। मौके पर इंटर कॉलेज के प्...